रिया चक्रवर्ती को NCB ने कल फिर बुलाया

बॉलीवुडरिया चक्रवर्ती को NCB ने कल फिर बुलाया

Date:


रिया चक्रवर्ती को NCB ने कल फिर बुलाया

मुम्बई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले में उनकी लिव-इन-पार्टनर रिया चक्रवर्ती सोमवार को एनसीबी के सवालों का सामना करने के बाद अपने घर पहुंच गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, रिया की गिरफ्तारी आज टल गई है। लेकिन, कल फिर से रिया का एनसीबी के सवालों का सामना करने के लिए पेश होना होगा। बता दें कि सोमवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ के लिए रिया एनसीबी के समक्ष पेश हुईं।

कल ६ घंटे हुई थी पूछताछ
इस मामले में रिया से रविवार को एनसीबी ने पहली बार करीब छह घंटे की पूछताछ की थी। 28 वर्षीय अभिनेत्री सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बल्लार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी दफ्तर पहुंचीं। वह पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचीं। उनके पास एक बैग भी था।

NCB इन लोगो से कराएगी रिया का सामना
एनसीबी ने कहा था कि जब रिया पूछताछ के लिए पेश होंगी तो वह उनके छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत से उनका आमना-सामना कराना चाहती है, जिससे इस कथित मादक पदार्थ गिरोह में सभी की भूमिकाएं स्पष्ट हो सकें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related