दिशा ने पूरी की ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग

बॉलीवुडदिशा ने पूरी की ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग

Date:


दिशा ने पूरी की ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग

कोरोना वायरस के फैले खतरे के बावजूद अब धीरे-धीरे फिल्मी सितारे शूटिंग सेट पर लौटने लगे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी फिल्म ‘राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बिग बॉस 14 के लिए शूटिंग मोड में आते ही सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म के लिए भी कमर कस ली और बीते दिनों ही एक्टर ने इसकी जानकारी एक दमदार पोस्ट के जरिए दी थी। अब इस फिल्म में उनकी लीड स्टार दिशा पाटनी ने भी फैंस को फिल्म के बारे में एक अपडेट दिया है।

दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी इस फिल्म की शूटिंग के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर कर अदाकारा ने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इस तस्वीर में दिशा पाटनी अपनी फिल्म की टीम के साथ पोज देते हुए दिख रही है। इस तस्वीर को शेयर कर दिशा पाटनी ने लिखा है, ‘राधे पैक अप, थैंक्यू मेरी प्यारी टीम हमेशा सबसे अच्छा होने के लिए।’ दिशा पाटनी की इस तस्वीर को आप यहां नीचे देख सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CGNCMixANbM/

बीते दिनों सलमान खान ने अपनी इस पोस्ट के जरिए बताया था कि वो फिल्म राधे की शूटिंग दोबारा शुरू कर चुके हैं। इतना ही नहीं, एक्टर ने ये जानकारी भी दी थी कि इसी के साथ वो साढ़े 6 महीने बाद शूटिंग सेट पर लौटे हैं। सलमान खान की इस पोस्ट ने फैंस को क्रेजी बना दिया था।

फिल्म स्टार दिशा पाटनी एक बार फिर ऑन स्क्रीन सुपरस्टार सलमान खान के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करती दिखेंगी। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म भारत में खासा पसंद की गई थी। हालांकि इस फिल्म में दोनों महज एक गाने में ही दिखे थे। ‘स्लो मोशन’ गाने में इनकी केमिस्ट्री ने धूम मचा दी थी। बता दें सलमान खान स्टारर फिल्म राधे को निर्देशक प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रह हैं। फिल्म की रिलीज डेट पर अभी तक मेकर्स ने फाइनल कॉल नहीं लिया है। ऐसे में संभव है कि ये फिल्म साल 2021 में ही थियेटर का मुंह देख पाए। तो क्या आप इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...