रणदीप हुड्डा करेंगे इलियाना डिक्रूज संग रोमांस

बॉलीवुडरणदीप हुड्डा करेंगे इलियाना डिक्रूज संग रोमांस

Date:


रणदीप हुड्डा करेंगे इलियाना डिक्रूज संग रोमांस

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की शूटिंग पूरी करने के बाद रणदीप हुड्डा के हाथ एक और बड़ी कॉमेडी फिल्म ‘अनफेयर एंड लवली’ लग गई है। इस फिल्म में अभिनेता के साथ सिल्वर स्क्रीन पर पहली इलियाना डिक्रूज रोमांस करती नजर आएंगी।

इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में ‘अनफेयर एंड लवली’ की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ कभी सोचा है कि हीरो को हमेशा हीरोइन के गोर गोर गाल ही क्यूं ब्यूटीफुल लगते हैं? खैर, यह सोच हुई पुरानी, यह समय है अनफेयर एंड लवली का। ‘मुबारकां’ के बाद बलविंदर सिंह जंजुआ के साथ एक बार फिर और रणदीप हुड्डा के साथ काम करने के लिए रोमांचित हूं।’ फिल्म कथित तौर पर नवंबर 2020 में फ्लोर पर जाएगी और 2021 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इलियाना डिक्रूज और रणदीप हुड्डा की फ्रेश जोड़ी को ‘अनफेयर एंड लवली’ में देखने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित हैं। बलविंदर सिंह जांजुआ ने तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। जबकि इलियाना डिक्रूज और बलविंदर सिंह जांजुआ इस फिल्म में काम करने से पहले अर्जुन कपूर और अनिल कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ में साथ काम कर चुके हैं।

इलियाना डिक्रूज ने कहा था कि फिल्म में उन्होंने जो भूमिका निभाई है, वह उनके पहले के कामों से अलग और चुनौतीपूर्ण है। उनके अनुसार करैक्टर को बहुत संवेदनशीलता की आवश्यकता होती है और वह भी इंतजार करती है कि यह कैसे सामने आता है। उसने भरोसा दिलाया कि फिल्म दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...