‘बिग बॉस 14’: घर वालों की मुसीबत बढ़ाने आ रही हैं कविता कौशिक

बॉलीवुड‘बिग बॉस 14’: घर वालों की मुसीबत बढ़ाने आ रही हैं कविता...

Date:


‘बिग बॉस 14’: घर वालों की मुसीबत बढ़ाने आ रही हैं कविता कौशिक

‘बिग बॉस 14’ के आज के एपिसोड में तीन वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री होने वाली है। वाइल्ड कार्ड्स की इस लिस्ट में कविता कौशिश, नैना सिंह और शार्दुल पंडित का नाम शामिल है। बीती रात ही कविता कौशिक ने ‘बिग बॉस 14’ के सभी सदस्यों से मुलाकात की थी। जिसके बाद सलमान खान ने इस बात की तरफ इशारा किया था कि ‘बिग बॉस 14’ के घर में जल्द ही कुछ धमाकेदार घटना होने वाली है। यहां पर सलमान खान वाइल्ड कार्ड्स और घर के कैप्टन के बारे में इशारा कर रहे थे।

आज रात ‘बिग बॉस 14’ के घर में कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं। वह बात अलग है कि इन वाइल्ड कार्ड एंट्री से घरवालों की मुसीबतें बढ़ने वाली है। इसकी वजह बनेंगी कविता कौशिक… जिनको बिग बॉस घर का नया कैप्टन बना देंगे। इस बात की जानकारी ‘बिग बॉस 14’ के फैन पेज द खबरी ने दी है।

खबर है कि कविता कौशिक को घर का नया कैप्टन बना दिया गया है। वैसे अब तक भी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन इस खबर ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी है। फैंस लगातार कविता कौशिक के बारे में ही बात कर रहे हैं। अब ये तो हर कोई जानता है कि कविता कौशिक अपनी बात रखने से जरा भी नहीं हिचकिचाती हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...