‘बिग बॉस 14’ में वाइल्ड कार्ड्स के अलावा एक और हसीना धमाकेदार एंट्री करने वाली है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही की जो कि पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के साथ ‘बिग बॉस 14’ के घर में आने वाली हैं। इस बात का सबूत ‘बिग बॉस 14’ का नया प्रोमो है जिसमें नोरा फतेही घर के सभी हैंडसम मुंडों को चैलेंज देती नजर आ रही हैं। ‘बिग बॉस 14’ के आने वाले एपिसोड में नोरा फतेही घर के सभी लड़कों को अपने गाने गर्मी का हुकअप स्टेप करने के लिए कहेंगी। जिसके बाद घर के सभी मेल कंटेस्टेंट जमीन पर लेटकर ये हुकअप स्टेप करते नजर आने वाले हैं।
घरवालों की ये हालत देखकर सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं सलमान खान तो नोरा फतेही के इस हुकअप स्टेप की नकल बनाएंगे। बता दे कि नोरा फतेही ‘बिग बॉस 14’ के घर में अपने म्यूजिक वीडियो ‘नाच मेरी रानी’ को प्रमोट करने आईं हैं। नोरा फतेही का ये गाना कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ है।

