तारा सूतरिया करेंगी टाइगर से रोमांस

बॉलीवुडतारा सूतरिया करेंगी टाइगर से रोमांस

Date:


तारा सूतरिया करेंगी टाइगर से रोमांस

मुंबई: टाइगर श्रॉफ अपनी दो स्पेशल फ्रेंचाइजी ‘हीरोपंती 2’ और ‘बागी 4’ के साथ जल्द एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करनवाले हैं। फिल्म हीरोपंती 2 की बात करें तो इस फिल्म में लीड एक्टर जहां टाइगर श्रॉफ ही होंगे वहीं अब लीड एक्ट्रेस भी फाइनल हो गई है। खबर है कि मेकर्स ने तारा सुतारिया को बतौर फिल्म की लीड एक्ट्रेस लेने का फैसला कर लिया है।

यदि ऐसा होता है तो तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ (TIGER SHROFF) दो साल बाद एक बार फिर स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। प्रोडक्शन हाउस से एक प्रवक्ता ने तारा को इस फिल्म में लेने की वजह बताते हुए,“साजिद सर ने अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म में तारा के कुछ सीन देखे थे और उनकी शानदार परफॉर्मेंस ने उनका दिल जीत लिया था। वह एक बेहतरीन ऐक्ट्रेस हैं, जो टाइगर श्रॉफ के साथ हीरोपंती 2 में भूमिका के लिए एक परफेक्ट मैच होंगी।”

खबर है कि “हीरोपंती 2” का निर्देशन अहमद खान करेंगे जिन्होंने इससे पहले बागी फ्रैंचाइज़ी से ‘बागी 2’ और ‘बागी 3’ का डायरेक्शन किया है।

वैसे फिल्म ‘हीरोपंती’ की बता करें तो यह फिल्म टाइगर की डेब्यू फिल्म थी, इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनॉन ने काम किया था। इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related