‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की कोरोना संक्रमण से मौत

बॉलीवुड‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की कोरोना संक्रमण...

Date:


‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की कोरोना संक्रमण से मौत

साल 2020 में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने कई हस्तियों को खोया है। अब टीवी जगत में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत की खबर सामने आई है। रोपोर्ट के मुताबिक दिव्या कोरोना वायरस का शिकार थीं। कुछ दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती चली गई और सोमवार तड़के 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के करीबी दोस्त युवराज रघुवंशी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या इस शो की काफी पॉपुलर कलाकार थी। दिव्या को पहले निमोनिया हुआ और फिर कोरोना वायरस हो गया था। जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

दिव्या की मां और उनके परिवार वाले मौत की खबर से सदमे में हैं। दिव्या की मां ने दावा किया था कि अभिनेत्री के पति गगन ने उन्हें धोखा दिया था। गगन शादी के बाद दिव्या को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनका कोई अता पता नहीं है। दिव्या की मां की मानें तो दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दिव्या की मां ने कहा था कि दिव्या ने बिना हमें बताए शादी की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related