वरुण धवन हुए कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुडवरुण धवन हुए कोरोना पॉजिटिव

Date:


वरुण धवन हुए कोरोना पॉजिटिव

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवनकोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल वो आइसोलेशन में हैं। सोमवार को वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की और साथ ही लिखा,’ ‘VITAMIN FRIENDS।जब मैं शूट से वापस लौटा तो मैं कोविड 19 से कॉन्ट्रैक्टेड था। प्रोडेक्शन की तरफ से सभी प्रीकॉश्न्स लिए गए, लेकिन लाइफ में कुछ भी निश्चित नहीं है, खासतौर पर कोविड 19 के केस में। इसलिए एक्स्ट्रा केयरफुल रहिए। मेरा मानना है कि मैं और अधिक सावधान हो सकता था। मैं गेट वेल सून वाले मैसेज देख रहा हूं। थैंक्यू।’

वरुण के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

जॉन अब्राहम ने लिखा, ‘जल्दी ठीक हो जाइए वरुण, ध्यान रखिए। वहीं, बिपाशा बसु ने लिखती हैं, ‘तुम जल्द ही ठीक हो जाओगे। इसके अलावा एकता कपूर, सोफी चौधरी, दिया मिर्जा, श्रुति हासन विवेक ओबेरॉय सहित कई सितारों ने वरुण के प्रार्थना की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related