कोरोना काल में रोजी-रोटी गंवा चुके जरूरतमंदों को ई-रिक्शा देंगे सोनू सूद

बॉलीवुडकोरोना काल में रोजी-रोटी गंवा चुके जरूरतमंदों को ई-रिक्शा देंगे सोनू सूद

Date:


कोरोना काल में रोजी-रोटी गंवा चुके जरूरतमंदों को ई-रिक्शा देंगे सोनू सूद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई-रिक्शा देने जा रहे हैं।

सोनू सूद गरीबों के मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंदों की मदद करने के लिए एक और पहल की है। कोरोना के चलते जो लोग अपनी रोजी-रोटी गंवा चुके हैं, वह उनको ई-रिक्शा बांट रहे हैं। उनकी इस पहल का नाम ‘खुद कमाओ घर चलाओ’ है। उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया है।

सोनू सूद का कहना है कि उन्हें लोगों से जो प्यार मिला है उसकी वजह से उनके साथ बने रहने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया, “मुझे ऐसा लगता है कि सामान देने से ज्यादा अहम है लोगों को रोजगार के मौके देना। मुझे यकीन है कि इस पहल से उन्हें फिर से अपने पैरों पर खड़े होने में मदद मिलेगी।”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोनू सूद प्रवासी रोजगार ऐप भी लॉन्च कर चुके हैं, जिससे कोरोना में जॉब खो चुके लोगों के लिए रोजगार के मौके मुहैया करवाए गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...