विकास का बड़ा बेटा अरेस्ट

उत्तर प्रदेशविकास का बड़ा बेटा अरेस्ट

Date:


विकास का बड़ा बेटा अरेस्ट

विकास के अंतिम संस्कार के बाद देर शाम उसका बड़ा बेटा आकाश लखनऊ में अपनी दादी सरला देवी से मिलने पहुंचा. सूचना मिलने पर पुलिस से उसे हिरासत में ले लिया. साथ ही उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ग्वालियर के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.आरोप है कि विकास दुबे के फरार साथी शशिकांत और शिवम दुबे को इन लोगों ने पनाह दी थी. आरोपियों पर कानपुर में केस दर्ज है.

डरा-सहमा बेटा दादी से मिलने पहुंचा
लखनऊ में शुक्रवार देर रात विकास का बड़ा बेटा आकाश अचानक सामने आया. वह डरा-सहमा कृष्णानगर में दादी से मिलने पहुंचा था. वह मकान में दाखिल होता, इससे पहले ही उसे पुलिस पकड़कर ले गई.उसे विश्वास में लेकर पूछताछ की, फिर घर पर छोड़ दिया. बताया जाता है कि आकाश विदेश से एमबीबीएस कर रहा है.हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

इनकी गिरफ्तारी हुई
यूपी एसटीएफ ने ग्वालियर से ओमप्रकाश और अनिल पांडेय नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया है.आरोप है कि इन्होंने 8 पुलिसवालों की हत्याकांड में नामजद आरोपी शशिकांत और शिवम को अपने घर रुकवाया था. खबर यह भी है कि एसटीएफ 4 जुलाई को ही इनको उठा ले गई थी, लेकिन ग्वालियर पुलिस को इसकी सूचना शनिवार को दी. हालांकि, ग्वालियर पुलिस ने अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related