आयुष मंत्री की पत्नी और बेटा हायर सेंटर रेफर

मेरठ रीजनआयुष मंत्री की पत्नी और बेटा हायर सेंटर रेफर

Date:


आयुष मंत्री की पत्नी और बेटा हायर सेंटर रेफर

  • परिवार सहित कोरोना से संक्रमित है धर्म सिंह सैनी

सहारनपुर। प्रदेश के आयुष मंत्री की पत्नी और पुत्र की तबियत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि मंत्री की हालत में सुधार आ रहा है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी परिवार सहित कोरोना संक्रमित हो गए है और उनका ईलाज परिवार सहित कोविड अस्पताल सहारनपुर में चल रहा है। मंत्री के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा तथा पौत्र संक्रमित हैं।

सीएमओ एमएस सोढ़ी के अनुसार बीती शुक्रवार रात को मंत्री की पत्नी व बेटे की तबीयत अचानक से बिगड़ गई।
इसके बाद शनिवार को सीएमओ ने जांच के बाद मंत्री की पत्नी और बेटे दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल के लिए रवाना हो गए हैं।बता दे कि गत 4 जुलाई को मंत्री डॉक्टर सैनी अपनी तबियत को लेकर चिंतित हुए तो वह जिला अस्पताल पंहुचे और ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच करवाई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उन्हें तुरंत गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इनके बाद उनकी पत्नी व बेटा तथा पौत्र भी पॉजिटिव हो गए थे।

सीएमओ डॉ एमएस सोढ़ी ने बताया कि मंत्री की पत्नी शुगर की मरीज भी है। रात से वह और उनके बेटे की तबियत अचानक से बिगड़ गई। इसके बाद दोनों को गहन निगरानी में रखा गया। दोनों को शनिवार सुबह हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। आयुष मंत्री की तबियत में सुधार हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...