बॅालीवुड के सबसे पसंदीदा कपल की बात की जाए तो नाम आता है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम सबसे पहले आता है। बीते एक साल से दोनों की शादी की चर्चा हो रही है। इतना तो तय है कि रणबीर और आलिया भट्ट एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। कोरोना लॅाकडाउन के कारण दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन में भी रह चुके हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी शादी की खबरों पर हमेशा चुप्पी बनाए रखी। कुछ दिन पहले आलिया भट्ट ने इस बात की जानकारी दी थी कि अभी वे बहुत कम उम्र की है तो उनकी शादी के लिए उम्र अभी काफी कम है।
रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात को जाहिर किया कि वह लंबे समय से आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। कोरोना महामारी नहीं आयी होती तो वह आलिया भट्ट के साथ इस साल शादी जरूर कर लेते।
रणबीर कपूर ने बताया कि अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो वह शायद शादी के बंंधन में बंंध चुके होते। उन्होंने ये भी कहा कि आलिया के साथ वह जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
रणबीर ने इसके आगे तारीफ करते हुए कहा कि आलिया उनसे ज्यादा सफल और कामयाब हैं। रणबीर ने कहा वह आलिया के आगे खुद को कम आंकते हैं।

