Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच आज भारतीय बाजार में उतार गयी है |
Amazfit GTS 2 mini की स्पेसिफिकेशन
- Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच में 1.55 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 354 x 306 पिक्सल है।
- साथ ही इस वॉच में 50 से अधिक वॉच फेस दिए गए हैं।
- इसके अलावा यूजर्स को इस वॉच में अमेजन एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट और 70 से ज्यादा स्पोर्ट मिलेंगे।
- वहीं, यह वॉच एंड्राइड और iOS डिवाइस को सपोर्ट करती है।
Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच में SpO2 सेंसर दिया गया है, जो ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा को मॉनिटर करता है। इसके साथ ही वॉच में Accelerometer, Gyroscope सेंसर, Geomagnetic सेंसर और Ambient लाइट सेंसर दिया गया है।
Amazfit GTS 2 mini की कीमत
Amazfit GTS 2 mini स्मार्टवॉच की कीमत 6,999 रुपये है। इस वॉच को मिडनाइट ब्लैक, Flamingo पिंक और Sage ग्रीन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इस स्मार्टवॉच की बिक्री 26 दिसंबर से शुरू होगी।
आपको बता दें कि कंपनी ने Amazfit GTS 2 को हाल ही में लॉन्च किया था। इस वॉच की कीमत 12,999 रुपये है।

