भूमि पेडनेकर को डेट कर रहे हैं जैकी भगनानी

बॉलीवुडभूमि पेडनेकर को डेट कर रहे हैं जैकी भगनानी

Date:


भूमि पेडनेकर को डेट कर रहे हैं जैकी भगनानी

बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के बेटे हैं। अभिनेता का जन्म 25 दिसंबर 1984 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म ‘कल किसने देखा’ से की थी। यह फिल्म दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद नहीं की। इसके बाद जैकी भगनानी गिनी-चुनी फिल्मों में दिखाई दिए। असफल बॉलीवुड करियर रहने के बावजूद उन्होंने कभी अपना एक्टिंग करियर नहीं छोड़ा। एक्टिंग के साथ-साथ जैकी फिल्मों का निर्माण भी करते हैं।

मालूम हो कि, जैकी भगनानी का नाम कई बॉलीवुड हसिनायों के साथ जुड़ा लेकिन अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के साथ अफेयर की चर्चा मीडिया और उनके फैन्स के बीच खूब हुई। एक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया था कि जैकी भगनानी और भूमि पेडनेकर एक दूसरे के दोस्त नहीं बल्कि उससे कुछ ज्यादा हैं। यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। खबर के अनुसार, भूमि और जैकी रोजाना एक साथ एक कार में जिम जाते हैं। एक नहीं बल्कि कई बार इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था।

हालांकि, भूमि और जैकी ने कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया कि उनका क्या रिश्ता है। लेकिन अदाकारा ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, मैं एक मॉडर्न और खूबसूरत लड़की हूं। मैंने कई लोगों को डेट किया है। मैं अपने एक्स ब्वॉयफ़्रेंड की भी अच्छी दोस्त हूं।’ खैर, वक्त के साथ भूमि पेडनेकर और जैकी भगनानी का मिलना-जुलना कम हो गया और मीडिया में भी इन दोनों के अफेयर की खबरें आनी बंद हो गईं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...