रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल करेंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया

बॉलीवुडरणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल करेंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया

Date:


रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल करेंगे बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार बोनी कपूर और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया सिल्वर स्क्रीन पर रणबीर कपूर के पैरंट्स का रोल निभाते नजर आयेंगे।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर ने लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म में बोनी कपूर रणबीर कपूर की पिता के रोल में नजर आएंगे। वहीं डिंपल कपाड़िया बोनी कपूर की पत्नी यानी रणबीर कपूर की मां की भूमिका निभाएंगी।

बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर के पिता एक अमीर और आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं और राइटर चाहते थे कि बोनी कपूर जैसा व्यक्ति इस भूमिका को निभाए। बोनी कपूर से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने इस प्रपोजल को इनकार कर दिया था। इस पर लव रजंन ने अर्जुन कपूर को उन्हें समझाने के लिए कहा। इसके बाद अर्जुन कपूर अपने पिता के पास गए और अंशुला, जाह्नवी और खुशी ने भी पिता को समझाने का प्रयास किया। आखिरकार बोनी कपूर ने मान गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related