इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं कंगना रनौत

बॉलीवुडइंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं कंगना रनौत

Date:


इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल में ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म में कंगना रनौत राजनैतिक गलियारे की कहानी को लेकर आने वाले हैं। कंगना रनौत ने अपनी नई फिल्म की घोषणा की, इस फिल्म में वह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने जा रही हैं। इस फिल्म के ऐलान के बाद ही कंगना रनौत के इंदिरा गांधी के लुक वाली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में वह इंदिरा गांधी के लुक में नजर आ रही हैं। इन पोस्टर को उनके फैंस द्वारा बनाया गया है।

बीते शुक्रवार को कंगना रनौत ने ऑफिशियली ऐलान किया कि वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर फिल्म लेकर आ रही हैं। ये फिल्म उनकी बायोपिक नहीं होगी लेकिन युवाओं को राजनैतिक और सामाजिक परिदृश्य को समझने में मदद मिलेगी। कंगना रनौत की इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं है लेकिन रिवॉल्वर रानी के निर्देशक साईं कबीर इसे डायरेक्ट करेंगे। दोनों साथ में पहले भी काम कर चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related