Oppo का नया स्मार्टफोन 30वॉट वायर्ड चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स यहां

टेक्नोलॉजीOppo का नया स्मार्टफोन 30वॉट वायर्ड चार्जिंग के साथ हो सकता है...

Date:


Oppo का नया स्मार्टफोन 30वॉट वायर्ड चार्जिंग के साथ हो सकता है लॉन्च, जाने पूरी डिटेल्स यहां

Oppo अपने नए स्मार्टफोन Oppo A94 पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में सिंगापुर की IMDA पर देखा गया था। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन को NBTC वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां से इसके कनेक्टिवटी फीचर की जानकारी मिली है।  

मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो का अगामी स्मार्टफोन Oppo A94 NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा लिस्टिंग से अन्य फीचर की जानकारी नहीं मिली है। 

Oppo A94 के संभावित स्पेसिफिकेशन

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Oppo A94 स्मार्टफोन में 4,310mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा यूजर्स को अगामी हैंडसेट में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 48MP का AI सेंसर होगा। साथ ही इसमें MediaTek Helio P95 प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एंड्राइड 11 आधारित ColorOS 11.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। 

Oppo A94 की संभावित कीमत 

Oppo A94 स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्चिंग और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन लीक्स की मानें तो ओप्पो ए94 को मार्च की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इसकी कीमत बजट रेंज में रखी जा सकती है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related