अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे राजकुमार राव

बॉलीवुडअक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे राजकुमार राव

Date:


अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे राजकुमार राव

अक्षय कुमार ने मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी फिल्म साईन करने के बाद भी छोड़ दी। अब फिल्म में अक्षय कुमार की जगह दिखाई देंगे राजकुमार राव। राजकुमार राव इस समय अपनी अगली फिल्म रूही की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। इसके बाद उनके पास स्त्री 2 है जो पता नहीं कब शुरू होगी।

ऐसे में राजकुमार राव ने मौका ना गंवाते हुए मुदस्सर अज़ीज़ की कॉमेडी फिल्म साईन कर ली है। इस फिल्म में उनका साथ देंगी उनकी स्त्री को स्टार श्रद्धा कपूर। ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी और फटाफट शूट की जाएगी।

माना जा रहा है कि फिल्म इसी साल या 2022 की शुरूआत में रिलीज़ होगी। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं जैकी भगनानी।

गौरतलब है कि 2020 में राजकुमार राव ने लूडो के साथ दर्शकों का दिल जीता। फिल्म में वो फातिमा सना शेख के अपोज़िट दिखाई दिए थे और उनके बिल्कुल अलग अभिनय ने फिल्म में चार चांद लगा दिए थे। इसके अलावा वो छलांग में नुशरत भरूच और प्रियंका चोपड़ा के साथ द व्हाइट टाईगर में भी दिखाई दिए।

राजकुमार राव ने शानदार फिल्मों के साथ दर्शकों के दिल पर राज किया है। चाहे वो न्यूटन हो या बरेली की बर्फी का प्रीतम विद्रोही। या फिर स्त्री का सीधा सादा सा विक्की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...