ममता को सहारा देने कोलकाता पहुंचे तेजस्वी

फीचर्डममता को सहारा देने कोलकाता पहुंचे तेजस्वी

Date:


ममता को सहारा देने कोलकाता पहुंचे तेजस्वी

कोलकाता : राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादवने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ भेंट कर संभावित गठबंधन के बारे में बात की, इस गठजोड़ के होने पर बिहार में कांग्रेस की सहयोगी आरजेडी, बंगाल में उसकी विरोधी बन जाएगी. तेजस्‍वी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से उनके कोलकाता स्थित ऑफिस ‘नबाना’ में बातचीत की, इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई.

ममता दीदी के हाथ मजबूत करना
बैठक के बाद बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्‍वी ने कहा, ‘वामदलों और कांग्रेस के साथ हमारा अलायंस केवल बिहार में है. यहां ममता दीदी के हाथ मजबूत करना और बीजेपी से मुकाबला करना हमारा कर्तव्‍य है.’

कामयाब नहीं होगी बीजेपी
31 साल के तेजस्‍वी ने कहा कि बंगाल में बड़ी संख्‍या में हिंदी बोलने वाले वोटर है और मेरे पिता लालू यादव ने तय किया है कि उनकी पार्टी पूरी तरह से ममता बनर्जी का समर्थन करेगी. ममता की प्रशंसा करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘हमने हमेशा ममता दीदी का सम्‍मान किया है, हमारे अच्‍छे संबंध हैं. हम उन सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ ममता जी के साथ खड़े हैं, जो ताकतें देश को तोड़ना चाहती हैं. बीजेपी यहां सत्‍ता में आना चाहती है लेकिन ऐसा नहीं होने वाला.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related