शिव के लुक में दिखे तैमूर

बॉलीवुडशिव के लुक में दिखे तैमूर

Date:


शिव के लुक में दिखे तैमूर

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बड़े साहबज़ादे तैमूर अली खान गुरूवार को भोेले बाबा की भक्ति में लीन दिखे। जी हां, तैमूर अली खान, महाशिवरात्रि का त्योहार मनाते दिखे। इंटरटेनमेंट टाइम्स के कैमरों में तैमूर अली खान, अपने माथे पर शिव जी की तीसरी आंख का बड़ा सा टैटू बनाए कैद हुए।

इसके बाद से तैमूर की ये तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हर जगह वायरल होने लगीं। दिलचस्प ये है कि तैमूर के अब्बाजान, सैफ अली खान, जल्दी ही ओम राउत की फिल्म आदिपुरूष की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, रावण की भूूमिका में दिखाई देंगे जो शिव जी का सबसे बड़ा भक्त था।

अब तैमूर को शिवरात्रि और शिव भक्ति की प्रेरणा कहां से मिली ये तो नहीं पता लेकिन हर साल, तैमूर हर त्योहार मनाते दिखते हैं। देखिए उनके पहले त्योहारों की बेहद प्यारी तस्वीरें

तैमूर अली खान ने साल 2019 अपने पूरे कपूर परिवार के साथ मिलकर गणेश उत्सव कुछ इस तरह मनाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...