स्वीमिंग पूल में सुन्दर दिखती हैं रुबीना

बॉलीवुडस्वीमिंग पूल में सुन्दर दिखती हैं रुबीना

Date:


स्वीमिंग पूल में सुन्दर दिखती हैं रुबीना

नई दिल्ली: बिग बॉस-14 का खिताब जितने वाली रुबीना दिलैक अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. रुबीना अपनी हर गतिविधि को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. कुछ दिनों पहले ही उनका नया गाना “मरजानिया” रिलीज हुआ था. जिसका वीडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. बिग बॉस-14 जीतने के बाद रुबीना दिलैक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वैसे भी रुबीना दिलैक के फैंस भी उनकी पोस्ट का इंतजार करते हैं.

रुबीना दिलैक ने एक तस्वीरें साझा की है. जिसमें वह स्विमिंग पूल में आराम करती दिख रही हैं. उनके गीले बालों पर गुलाबी फूल आभूषण की तरह दिखाई दे रहे है. जिसके कारण वह और भी सुंदर लग रही रहीं हैं. उनकी इन चंचल हरकतों को उनके पति अभिनव शुक्ला ने फोटो में कैप्चर किया हैं. रुबीना दिलैक ने फोटो के साथ लिखा है, ‘जिस तरह से तुम मुझे देखते हो, बहुत अच्छा लगता है.’ जिस पर उनके फैंस कमेंट करते हुए कहते है, ‘आप बहुत सुंदर हैं रुबीना.’ और दूसरे ने लिखा, ‘सुपर हॉट.’ इतना ही नहीं उनके दोस्त राहुल महाजन फायर इमोजी के साथ लिखते हैं, ‘OMG रूबी.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related