पवन सिंह का गाना ‘कटनी ना होई ए बलम’ रिलीज होते ही वायरल

बॉलीवुडपवन सिंह का गाना ‘कटनी ना होई ए बलम’ रिलीज होते ही...

Date:


पवन सिंह का गाना ‘कटनी ना होई ए बलम’ रिलीज होते ही वायरल

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह का जलवा इन दिनों कायम है। यही वजह है कि आज जब उनका गाना ‘कटनी ना होई ए बलम’ रिलीज के साथ वायरल हो गया है। इस गाने को हर घंटे एक लाख लोग देख रहे हैं, तभी यह गाना 3 घंटे में 3 लाख के आंकड़े को पार कर गया। पवन सिंह का यह गाना आज वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और रिलीज के साथ ही रफ्तार पकड़ लिया।

दरअसल यह गाना कृषि प्रधान विषयों पर आधारित चैती गीत है। यूं कहें कि एक किसान और उसकी नई नवेली दुल्हन के बीच का संवाद इस गाने में देखने को मिल रहा है। जहां एक किसान की शादी आज के समय में होती है, जब खेतों में फसल पक गए होते हैं। उसकी कटनी करनी है और इसलिए वो अपनी पत्नी को भी कटनी करने को कहता है। इस पर पत्नी का जवाब आपको इस गाने में मिलेगा, जो रोमांस से भरपूर है। इसलिए आपको भी यह गाना खूब पसंद आने वाला है।

Read also; मज़दूरों के ‘मसीहा’ सोनू सूद हुए कोरोना पॉजिटिव

वहीं, पवन सिंह ने अपने इस गाने को खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे किसान भाई एवं बहनों को डेडिकेटेड किया है और कहा है कि आप हमारा ये गाना सुनिए और झूम झूम कर अपनी मेहनत की फसल काटिये। उन्होंने कहा कि यह गाना सबों को पसन्द आ रहा है। इसके लिए सबों का शुक्रिया। आपको बता दें कि चैती गीत ‘कटनी ना होई ए बलम’ को खूबसूरत आवाज पवन सिंह ने दी है। लिरिक्स विकी विशाल का है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। निर्देशक रवि पांडेय हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...