कोरोना लॉकडाउन के प्रोटोकॉल तोड़ने के आरोप में जिमी शेरगिल समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिमी शेरगिल को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। उनपर एक दिन पहले फिल्म की शूटिंग करने के सिलसिले में आरोप में चालान कटने की खबरें भी सामने आई थीं।
खबरों की मानें तो जिमी शेरगिल पंजाब के लुधियाना में वेब सीरीज योर ऑनर की शूटिंग कर रहे हैं। उनके अलावा शो के डायरेक्टर ई निवास समेत शो से जुड़े 35 क्रू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पंजाब में शाम 6 बजे के बाद पंजाब में शूटिंग करने की मनाही है। आरोप है कि जिमी शेरगिल की टीम एक स्कूल में रात 8 बजे तक शूटिंग कर रही थी और इस सिलसिले में उनका चालान भी काटा गया था। नाइट कर्फ्यू में शूटिंग के दौरान सेट पर 150 लोग मौजूद थे। जबकि कोरोना काल में इतने लोगों के साथ सेट पर शूटिंग करने की सख्त मनाही है।

