Samsung Galaxy M42 5G आज होगा भारत में लॉन्च, जाने संभावित कीमत और फीचर्स

टेक्नोलॉजीSamsung Galaxy M42 5G आज होगा भारत में लॉन्च, जाने संभावित कीमत...

Date:


Samsung Galaxy M42 5G आज होगा भारत में लॉन्च, जाने संभावित कीमत और फीचर्स

टेक डेस्क। Samsung Galaxy M42 5G आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है, ये पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी ए42 का रिब्रांडेड वर्जन होगा | माना जा रहा है की Samsung कंपनी का ये स्मार्टफोन वनप्लस नॉर्ड और मोटो G 5G जैसे स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है | 

Samsung Galaxy M42 5G का लॉन्चिंग इवेंट आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगा , यह इवेंट आप कंपनी की आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर लाइव देख सकेंगे | 

Samsung Galaxy M42 5G संभावित स्पेसिफिकेशन

अगर हम लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung Galaxy M42 5G 6.6 इंच के एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 750 प्रोसेसर दिया जाएगा। यूजर्स को इस  हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो की 15वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Read also: मेरठ में ऑक्सीजन की कमी से मचा हाहाकार, सात कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा

Samsung Galaxy M42 5G संभावित कीमत 

Samsung Galaxy M42 5G की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन अगर रिपोर्ट्स की  मानें तो इसकी  कीमत 20,000 से 25,000 रुपये के बीच रखी जा सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की फरवरी 2021 में M-सीरीज का किफायती स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02 लॉन्च किया था।  इस स्मार्टफोन की कीमत 7,499 रुपये है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related