भारतीय सिनेमा में विशिष्ट लोगों का दबदबा रहा है: प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुडभारतीय सिनेमा में विशिष्ट लोगों का दबदबा रहा है: प्रियंका चोपड़ा

Date:


भारतीय सिनेमा में विशिष्ट लोगों का दबदबा रहा है: प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन मंचों को अपनाना चाहिए क्योंकि ये ना केवल दर्शकों को अलग-अलग कहानियां देखने का मौका देता है बल्कि इससे फिल्म उद्योग का लोकतांत्रिकरण भी हुआ है. नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ से इस साल डिजिटल मंच पर कदम रखने वाली प्रियंका ने कहा कि ऑनलाइन मंच की वजह से कलाकार बॉलीवुड फिल्मों के एक निर्धारित तरीके से हट कर सोचने लगे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने पत्रकारों से कहा, “यही आप भारतीय सिनेमा में देख रहे हैं, ऑनलाइन मंच की स्वतंत्रता लोगों को निर्धारित तरीके से आगे बढ़कर सोचने का मौका दे रही है. पांच गीत होने चाहिए और लड़ाई का कोई दृश्य होना चाहिए, ये सब अब नहीं देखने को मिलता. अब लोग अच्छी, सच्ची कहानियां बयां करना चाहते हैं, जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकें.”

उन्होंने कहा, “यह शानदार है क्योंकि इससे नए लेखकों, अभिनेताओं, फिल्मकारों को उद्योग जगत में आने का मौका मिलता है, जिस पर काफी लंबे समय तक कुछ विशिष्ट लोगों का दबदबा रहा. यह आगे बढ़ने का अच्छा मौका है, खासकर भारतीय सिनेमा के लिए.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...