अनुपम श्याम ने 63 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

बॉलीवुडअनुपम श्याम ने 63 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Date:


अनुपम श्याम ने 63 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

प्रतिज्ञा सिरियल से मशहूर हुए छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह उर्फ अनुपम श्याम ने 63 वर्ष की उम्र मे आखिरी साँस ली है। उनके शरीर के कई हिस्सो/अंगो ने काम करना बंद कर दिया था। हम सभी जानते है वे मशहूर टीवी सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में ठाकुर सज्जन सिंह के किरदार मे लोगों के दिल मे समा गए थे। अनुपम श्याम ओझा किडनी की बीमारी से पिछले साल से लड़ रहे थे।

पिछले साल लॉकडाउन के वक्त अनुपम श्याम की तबीयत काफी खराब हो गई थी। यँहा तक की हालत इतनी खराब थी की वो अस्पताल में ICU में एडमिट थे। साथ ही घर में पैसो की कमी से भी जूझ रहे थे। जिसकी वजह से उन्होंने कई लोगों से मदद भी मांगी थी। इसी साल अभी कुछ महीने पहले ही मन की आवाज प्रतिज्ञा का दूसरा सीजन शुर हुआ था जिससे उन्होंने अभिनय में वापसी की थी। शूटींग खत्म होने के बाद वह सप्ताह में तीन बार डायलिसिस पर भी जाते थे।

Toofaan Review: राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने तूफान के साथ की तूफानी वापसी

अनुपम श्याम ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया पर पहचान उन्हें टेलीविजन से ही मिली। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतापगढ़ से की थी। जिसके उपरांत उन्होने लखनऊ के भारतेन्दु नाट्य अकादमी से थियेटर की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होने दिल्ली के श्रीराम सेंटर रंगमंडल में भी काम किया। और फिर वो किस्मत की दुनिया मुंबई मे अपनी अदाकारी का जौहर दिखाने निकल पढ़े ।

उर्वशी रौतेला की बोल्ड तस्वीरों ने मचाया तहलका

अनुपम श्याम का फिल्मी सफर लिटिल बुद्धा’ नाम की एक International फिल्म से हुई, उन्हें गुंडे और बदमाशों का ही रोल ज्यादा मिलता था। कई फिल्मों में छोटे- बड़े मगर महत्वपूर्ण किरदार निभाए।

उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में सबसे पहले नाम आता है ‘बैंडिट क्वीन’ का उसके बाद ‘स्लमडॉग मिलेनियर’, हल्ला बोल, ‘द वॉरियर’, ‘शक्ती’, ‘थ्रेड’, ‘रक्तचरित’ व ‘जय गंगा’ जैसी कई फिल्मे शामिल हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related