Rain In Uttarakhand: लगातार सात घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी में फंसे हजारों पर्यटक,दून मार्ग बंद

उत्तराखंडRain In Uttarakhand: लगातार सात घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मसूरी...

Date:

मसूरी। लगातार सात घंटे की बारिश के बीच मंसूरी में हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं देर शाम से लगातार सात घंटे की मूसलाधार बारिश से मसूरी-दून मार्ग पर पहाड़ से आए मलबे के कारण जाम लग गया है। जिससे मार्ग ठप हो गया। किंग्रेग मार्ग पर बड़े मोड़ पर पुश्ता ढहने से आवाजाही बाधित हो गई है। तापमान में गिरावट के बाद ठंड बढ़ गई, जबकि घूमने आए पर्यटक होटलों में कैद होकर ही रह गए हैं। बारिश के चलते सड़कों का पैचवर्क का काम प्रभावित हो गया है। इसी के साथ पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। बारिश संग घना कोहरा भी छाया हुआ है।

उधर, विकासनगर में अमलावा नदी उफान पर आने से कालसी में ग्रामीणों के घरों में पानी भर गया है। लगभग 70 लोगों को प्रशासन व पुलिस ने सीएचसी और ब्लाक में शिफ्ट किया है। ब्लॉक के उप प्रमुख भीम सिंह चैहान के नेतृत्व में कार्रवाई हो रही हैं। प्रेमनगर, सेलाकुई, में पानी भरने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ तैनात किए गए हैं। वहीं सहिया में समालखा रोड का पुल बारिश से आधा बह गया है। पुल पर यातायात बंद कर दिया है। उप जिलाधिकारी सौरव असवाल ने बताया कि सबसे अधिक नुकसान कालसी के हरिपुर रोहाडा में हुआ। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 20 से अधिक मकानों में पानी घुस गया है। मकानों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जिन्हें क्षेत्र के प्राइवेट स्कूल, मस्जिद और अस्पताल के अलावा ब्लॉक मुख्यालय पर शरण दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...