Weather Update: झमाझम बारिश के सोमवार को हल्के बादलों के बीच दिखी सूरज की किरण,ऐसा है आज का तापमान

नेशनलWeather Update: झमाझम बारिश के सोमवार को हल्के बादलों के बीच दिखी...

Date:

मेरठ सहित पूरे पश्चिमी उप्र में सितंबर महीने में हुई झमाझम बारिश के बाद आज सोमवार को आसमान में हल्के बादलों के बीच धूप निकली। हालांकि बादलों और सूरज के बीच आंखमिचैली चल रही है। रविवार की दोपहर से मौसम में हल्का बदलाव शुरू हो गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 29ः0 और न्यूनतम तापमान 2ःण्6 डिग्री रहा। माना जा रहा है कि अब मानसूनी बरसात का दौर थम जाएगा। मौसम विभाग ने गत शनिवार को मेरठ और अन्य आसपास के जिलों में ग्रे अलर्ट जारी किया था। जिसके तहत दो घंटे के अंतराल में 15 मिली बारिश की संभावना जताई गई थी। वहीं तेज हवा का भी अंदेशा जताया गया था। लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई। हालांकि हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई। 

इसके पहले शुक्रवार की रात में को रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। गत शनिवार की सुबह तक मेरठ में करीब 30 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई थी। मेरठ में सितंबर में सामान्य वर्षा 130 मिलीमीटर तक ही होती है। लेकिन इस बार सितंबर में बारिश 200 मिलीमीटर के पार हो गई है। मेरठ मोदीपुरम के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानी डा0 एन0 सुभाष ने बताया कि रविवार को बारिश की संभावना बनी हुई थी। लेकिन पल-पल मौसम में बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कुछ भी कहना मुश्किल है। वहीं मेरठ के पड़ोसी जिले बागपत में चार दिन की बारिश के बाद आज सोमवार की सुबह मौसम बदला तो पूरे वातावरण में कोहरा छा गया। सोमवार की सुबह कोहरा छाने से याताया प्रभावित हुआ। सबसे अधिक परेशानी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे और दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालकों को हुई है। हालांकि बागपत में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। बागपत में न्यूनतम तापमान जहां 24 डिग्री रहा वहीं अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...