Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के हत्यारों को ज़मानत मिलना मुश्किल, वकीलों ने किया बहिष्कार

उत्तराखंडAnkita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी के हत्यारों को ज़मानत मिलना मुश्किल,...

Date:

अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं, पार्टी और सरकार ने तो उन्हें छोड़ ही दिया है अब वकीलों का भी उनको साथ मिलना मुश्किल हो गया है क्योंकि अंकिता की हत्या के के बाद उत्तराखंड में जो जनाक्रोश उभरा है उसको देखते हुए किसी अधिवक्ता की हिम्मत नहीं हो रही है कि वो इन वहशी दरिंदों का केस लड़े, अब ऐसे में इन आरोपियों को अब ज़मानत मिलना भी मुश्किल हो जाएगी। बता दें की इस मामले में मुख्य आरोपी  वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक और भाजपा नेता पुत्र पुलकित आर्य समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं जिससे इस हत्याकांड के पीछे छुपी हुई परतें धीरे धीरे उखड रही हैं. 

23 सितम्बर को गिरफ्तार हुए उन आरोपियों की न्यायिक हिरासत 6 अक्टूबर को ख़त्म हो रही है, आज इन आरोपियों की ज़मानत को लेकर ACJM कोर्ट में सुनवाई होनी थी. बताया जा रहा है मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की ओर से अधिवक्ता जितेंद्र रावत कोर्ट में पेश होने वाले थे लेकिन लोगों की बढ़ती नाराज़गी को देखते हुए ऐन मौके पर उन्होंने कोर्ट में पुलकित आर्य की तरफ से उतरने से इंकार कर दिया। हत्यारोपियों के खिलाफ वकीलों का बहिष्कार पहले से ही चल रहा था. ऐसे में पुलकित को ज़मानत के लिए शायद किसी और कोर्ट जाना पड़े, वैसे खबर यह भी है कि हाई कोर्ट में भी हत्यारोपियों के लिए ज़मानत याचिका डाली गयी गई है, जानकारी के अनुसार वहां अंकिता की हत्या को आत्महत्या बताया गया है.   

बता दें कि वनंतरा रिजॉर्ट में एक रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली अंकिता भंडारी की हत्या के आरोप में रिसोर्ट के मालिक और भाजपा नेता पुत्र पुलकित आर्य समेत दो हत्यारोपियों को पुलिस ने 23 सितंबर को गिरफ्तार किया था जिन्हें अदालत ने 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. मामला चूँकि भाजपा नेताओं से जुड़ा था इसलिए सियासी तौर भी बहुत गर्म हो गया, लोगों में भारी गुस्सा है, और वो गुस्सा सड़कों पर उतर रहा है, धामी सरकार इस गुस्से को शांत करने के लिए लगातार जल्दी जल्दी कदम उठा रही है और इन क़दमों की भी लोग आलोचना कर रहे हैं. भाजपा सरकार ने आनन् फानन रिसॉर्ट्स पर बुलडोज़र चला दिया जिसपर अंकिता के परिवार वालों ने भी ऐतराज़ किया और धामी सरकार पर सबूत मिटाने के आरोप लगाए। इधर इस हत्याकांड के बाद अब यह सब खुलकर सामने आ रहा है कि वनंतरा रिसॉर्ट् में क्या क्या गलत काम हो रहे थे जिससे आरोपियों के प्रति लोगों का गुस्सा और भी बढ़ता जा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related