फूलगोभी काफी लोगो को खाना पसंद होता है, मंचूरियन से लेकर गोभी की सब्जी सभी ने ट्री की होगी | इसीलिए आज हम आपको फूलगोभी का कीमा ( Gobi ka Keema Recipe ) कैसे बनाए वो बताएंगे | इसका स्वाद लाजवाब है और ये सबको पसंद भी आएगा | चलिए जानते है:
Read also: जाने गर्मियों में पानी पीने के अलावा कौन से ऐसे तरीके है जिसे हाइड्रेटेड रह सकते है
फूलगोभी का कीमा (Gobi ka Keema) के लिए सामग्री:
फूलगोभी, दालचीनी, अदरक, हरी मिर्च, प्याज और साथ में टमाटर, मटर. कसूरी मेथी, और तेल इन सबकी हमे जरूरत पड़ेगी |
Read also: रसोई Bytes: मेथी के पत्तों से बनाए ये सब्जी, बनाना है बेहद आसान
फूलगोभी का कीमा (Gobi ka Keema Recipe ) विधि:
पहले गोभी को धो कर छोटे टुकड़ों में काट लें, अब पैन में तेल गर्म कर उसमे दालचीनी के दो टुकड़े डाल दे | साथ ही अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर भूनें, ये तब तक भूनें जब तक की सुनहरा न हो जाए | अब टमाटर और मटर के साथ कटी हुई फूलगोभी डालें, इन सबको अब अच्छी तरह से भून लें।
सब्जियां जब भुन जाएं तो नमक और गरम मसाला डालें | साथ में कसूरी मेथी भी डाल दे और अच्छे से मिलाएं। दस से बारह मिनट तक रुके और सब्जी को पकने दे | आखिर में उसमे धनिया के पत्ते और नींबू का रस डालकर रोटी के साथ अपने घरवालों को दे |

