रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाए गाजर का केक, मीठा भी और हेल्दी भी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाए गाजर का केक, मीठा भी...

Date:


रसोई Bytes: घर पर आसानी से बनाए गाजर का केक, मीठा भी और हेल्दी भी!

लाइफस्टाइल डेस्क | Carrot Cake Recipe Hindi –  गाजर सेहत के लिए काफी लाभकारी होती है , ये विटामिन ए (Vitamin-A) से भरपूर होती है | इसी कारण लोग सर्दियों में गाजर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं | इसीलिए आज हम आपको गाजर की एक ऐसी रेसिपी बातएंगे, जिसे शयद अपने नहीं खाया होगा | जी हाँ, यहां न हम गाजर की बर्फी की बात कर रहे है और न ही गाजर के लड्डू की, हम बात कर रहे है गाजर के केक की ,जैसा इसका नाम है वैसी ही है ये रेसिपी, यानी मीठा और हेल्दी!

गाजर का केक (Carrot Cake Recipe) बनाने की सामग्री – आधा किलो गाजर, 250 ग्राम चीनी, 100 ग्राम मावा, 50 ग्राम घी और मिल्‍क पाउडर, 100 ग्राम नारियल का बूरा, 1 चम्‍मच इलायची पाउडर, और 100 ग्राम सूखे मेवे | 

Read also: बालों की ग्रोथ और टूटने-झड़ने की समस्या को दूर करता है गाजर का रस

गाजर का केक की रेसिपी (Carrot Cake Recipe Hindi) –

पहले आप गाजर को धोकर कद्दूकस कर लें, फिर कड़ाही में घी गर्म करें सूखे मेवों को भूनकर निकाल लें | अब कद्दूकस किया हुआ गाजर कड़ाही में डालकर हल्की आंच पर भूनें, ये तब तक भूनें जब तक की गाजर का पानी पूरी तरह सूख न जाए | पानी पूरी तरह से सूख जाए तो चीनी डालकर मिलाएं और फिर से हल्की आंच पर चाशनी के सूखने तक पकाएं | अब कड़ाही में मावा, मिल्‍क पाउडर और भूने मेवे डालकर अच्छे से मिलाए और साथ ही थोड़ी देर बाद गैस बंद कर ले | 

ये सब करने के बाद अब केक बनाने वाले सांचे में बटर या घी लगाएं और अच्छे से बटर पेपर फैला लें | इसके बाद गाजर के आधे मिश्रण को टिन में चम्‍मच से दबाते हुए फैला ले और ऊपर नारियल का बूरा फैलाएं, फिर गाजर का बचा हुआ मिश्रण डालें और चम्‍मच से दबाएं |  टिन को 10 मिनट के लिए फ्रिजर में रखें और 10 मिनट बाद प्‍लेट लें और उस पर टिन को पलट दें, ऐसे करने से गाजर केक सांचे से बाहर आ जाएगा | बटर पेपर को हटा दें, बस केक तैयार है | आप चाहे तो इसे अपनी पसंद से सजाएं और अपने घरवालों को सर्व करें | 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...