रसोई Bytes: घर पर बाजार जैसे आसानी से बना सकते है ‘शेज़वान नूडल्स’!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बाजार जैसे आसानी से बना सकते है ‘शेज़वान...

Date:


रसोई Bytes: घर पर बाजार जैसे आसानी से बना सकते है ‘शेज़वान नूडल्स’!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Schezwan Noodles Recipe Hindi – चाइनीज़ डिश आजकल सभी को खाना बेहद पसंद है, खासकर की शेज़वान नूडल्स। इसका स्वाद  काफी लाजवाब होता है , आप चाहें तो इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते है। यकीन मानिए, बाजार जैसा ही स्वाद मिलेगा। 

शेज़वान नूडल्स सामग्री – 1 पैकेट नूडल्स, 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई, 1 प्याज बारीक कटा हुआ,  1 गाजर बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच तेल,  2 चम्मच शेजवान चटनी, 2 चम्मच हरा प्याज बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच अदरक बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच लहसुन बारीक कटा हुआ, 1 चम्मच हरी मिर्च कटी हुई। 

Read also: रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

शेज़वान नूडल्स (Schezwan Noodles Recipe) – 

पहले नूडल्स को उबाल ले, फिर एक पैन में तेल गर्म करें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भुने। फिर कटी हुई हरी सब्जियां डालकर 4 – 5 मिनट तक भूनें।

अब शेज़वान चटनी और उबले हुए नूडल्स इसमें डाल दे और 3 – 4 मिनट  तक सब्जी और नूडल्स को पका ले। आखिरी में ऊपर से हरा प्याज डालकर सारी चीज़ों को मिक्स करे। बस तैयार है हमारा टेस्टी शेजवान नूडल्स, इसे गर्मागर्म सर्व करें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related