रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये फ्यूजन रेसिपी, गुलाब जामुन कप केक!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं ये फ्यूजन रेसिपी, गुलाब जामुन कप केक!!

Date:


रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये फ्यूजन रेसिपी, गुलाब जामुन कप केक!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Gulab Jamun Cup Cake Recipe – गुलाब जामुन ज्यादातर लोगो को पसंद होता है, अपने शयद कई बार गुलाब जामुन घर पर बनाएं होंगे। लेकिन आज हम आपको गुलाब जामुन की एक फ्यूजन रेसिपी बताएंगे जो है – गुलाब जामुन कप केक। जितना मीठा इसका नाम है उतनी ही लाजवाब है ये रेसिपी, एक बार जरूर ट्री करे। इस केक की एक खास बात है की ये बिना अंडे के बनाया जा सकता है, चलिए जानते है रेसिपी –

गुलाब जामुन कप केक सामग्री – 1 कप मैदा, 100 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच चीनी का पाउडर, 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, 4 पीस गुलाब जामुन, 1 चम्मच घी, 7 – 8  कटा हुआ पिस्ता। 

Read also: अगर आप फूडी है तो ये चटपटी गलियाँ आपके लिए बिलकुल परफेक्ट है

गुलाब जामुन कप केक (Gulab Jamun Cup Cake Recipe) –

पहले एक बाउल में दही और चीनी मिलाकर फेंट लें, फिर इलायची पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिला लीजिए। अब मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को एक साथ मिलाकर 2 – 3 बार छान ले। फिर ओवन को 10 मिनट के लिए 180° पर प्री हीट कर ले और कप केक मोल्ड पर घी लगाकर चिकना करे। 

अब जो दही वाला मिश्रण है उसमे मैदा मिला लें और अच्छे से फेंट कर घोल तैयार करें। इस बात का ध्यान रहे की पेस्ट में गांठ न रह जाए। अब केक मोल्ड में एक गुलाब जामुन डालिए और उसके ऊपर केक का मिश्रण भर दे। इसे ओवन में  180° पर 10 मिनट के लिए बेकिंग के लिए रख दे। बस 10 मिनट में केक तैयार हो जाएगा। आप इसे ओवन से निकाल कर ठंडा कर लें और सबको सर्व करे। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related