रसोई Bytes: आज ही बनाएं ‘मसाला बिस्किट्स’ , रेसिपी है बेहद आसान

रसोई Bytesरसोई Bytes: आज ही बनाएं ‘मसाला बिस्किट्स’ , रेसिपी है बेहद आसान

Date:


रसोई Bytes: आज ही बनाएं ‘मसाला बिस्किट्स’ , रेसिपी है बेहद आसान

लाइफस्टाइल डेस्क। Masala Biscuits Recipe – बिस्किट्स का नाम सुनते ही कुछ मीठा – मीठा स्वाद आता है, लेकिन क्या अपने कभी ‘मसाला बिस्किट्स’ ट्री करे है। अगर नहीं तो आज ही इसे घर पर बनाए , ये खाने में बेहद लाजवाब होते है। यकीन मानिए , एक बार इसका स्वाद ले लिया तो मीठे बिस्किट्स भूल जाएंगे, चलिए जानते है रेसिपी। 

मसाला बिस्किट्स सामग्री  –  2 कप मैदा, 1/3 कप पिघला हुआ मक्खन, 4 टीस्पून चीनी,  नमक स्वादानुसार, 5-6 हरी मिर्च बारीक कटी, 3 टेबलस्पून धनिया पत्ती बारीक कटी, करी पत्ते, 2-3 टेबलस्पून दही। 

Read also: रसोई Bytes: घर पर बनाएं ये फ्यूजन रेसिपी, गुलाब जामुन कप केक!!

मसाला बिस्किट्स रेसिपी (Masala Biscuits Recipe) –

पहले चीनी को पीसकर उसका पाउडर बना ले, फिर मक्खन में चीनी मिलाकर फेटें और साथ ही दही भी डाल दें। अब मैदा, कटी हुई हरी मिर्च, धनिया पत्ती, करी पत्ता, नमक अच्छी तरह मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद दही डालकर आटा गूंथना है, फिर 10 से 15 मिनट आटे को ढककर रख दे।  अब अवन को 160 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें।

अब मैदे वाले मिक्सचर से छोटे बॉल्स बनाएं, आप कुकीज़ कटर की मदद से परफेक्ट शेप दे सकते है। अब बेकिंग शीट को मक्खन से अच्छी तरह ग्रीस कर  थोड़ी-थोड़ी दूरी पर कुकीज़ रखें और इन्हे 8 से 10 मिनट तक बेक करें। बस 8 से 10 मिनट बाद अवन से निकालकर हल्का ठंडा कर सबको सर्व करें।

टिप – अब इन कुकीज़ को  एयर टाइट डिब्बे में बंद कर कई हफ्तों तक रख सकते है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related