मंडलायुक्त से मिलकर जेनेरिक दवाओं की लोकप्रियता बढ़ाए जाने को पीएम को भेजा ज्ञापन

मेरठ रीजनमंडलायुक्त से मिलकर जेनेरिक दवाओं की लोकप्रियता बढ़ाए जाने को पीएम को...

Date:


मंडलायुक्त से मिलकर जेनेरिक दवाओं की लोकप्रियता बढ़ाए जाने को पीएम को भेजा ज्ञापन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने जिला महामंत्री विपुल सिंघल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की दवाओं की जनता में लोकप्रियता बढ़ाये जाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री जी, भारत सरकार, नई दिल्ली के नाम एक ज्ञापन श्रीमान मण्डलायुक्त जी, मेरठ मण्डल, मेरठ को दिया। जिसमें संज्ञान में लाया गया कि देश में आम जनता के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (Prime Minister’s Bharatiya Jan Aushadhi Project) के माध्यम से जेनेरिक दवाओं को लोगों तक सस्ते में पहुंचाने की मुहिम कुछ हद तक कामयाब रही है। संस्था के सदस्यों ने इसकी लोकप्रियता जानने हेतु लगभग सभी प्रदेशों के ज्यादातर जिलों में विभिन्न संगठनों से चर्चा की।

Read also: करवटें बदलती पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति

संस्था के सदस्यों ने पाया कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (Prime Minister’s Bharatiya Jan Aushadhi Project) पर विज्ञापन के तौर पर बड़े-बड़े होर्डिंग अथवा बोर्ड लगे हैं परंतु उस पर मात्र आपका (माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र सिंह मोदी जी) चित्र लगा है। आपका चित्र बोर्ड पर लगना एक सम्मान की बात है परंतु लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक जिले स्तर पर वहां के वरिष्ठ चिकित्सक की फोटो ब्रांड एंबेसडर के रूप में आपके साथ लगाई जाए तब जनता में विश्वास बढ़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related