लाइफस्टाइल डेस्क। Vegetables Soup Recipes – अक्सर घर में सब्जी बच जाती है, ऐसे में समझ नहीं आता की उसका क्या किया जाए। वैसे भी कई लोग सुबह की बनी हुई सब्जी को शाम में खाना पसंद नहीं करते। ऐसे में उन्हें सब्जी को फेंकना पड़ता है। इसीलिए आज हम आपको बातएंगे की बची हुई सब्जियों से सूप कैसे बनाया जाए। ये खाने में तो लाजवाब लगेगा ही लेकिन साथ ही ये सेहत के लिए भी लाभकारी है। चलिए फिर जानते है।
लौकी और चना दाल सूप
अगर लौकी और चना दाल की सब्जी बनाई है और वे बच गई है तो इस तरह इसका सूप बनाएं। पहले लौकी व चने की सब्जी को एक मिक्सर जार में डालिए और अच्छा सा पेस्ट तैयार कर पैन या कड़ाही में डालें और उसके साथ आवश्यकतानुसार पानी डालें। आप इसमें अपनी पसंदीदा वेजिटेबल डाल सकते है। इसमें एक उबाल आन दें और उसके बाद काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, थोड़ा नमक और मक्खन डालें। मध्यम आंच पर सूप को कुछ देर पकने दे। बस सूप बनकर तैयार है। अब इस सूप को फ्रेश क्रीम व रेड चिली फ्लेक्स से गार्निश कर सकते है।
Read also: रसोई Bytes: इस रेसिपी से आसानी से बनाएं एलोवेरा का जूस!
खिचड़ी से बनाएं सूप
खिचड़ी का सूप शयद सुनकर अजीब लग रहा हो, लेकिन ये भी स्वाद में लाजवाब है। पहले खिचड़ी को मिक्सर जार में डालें और मुलायम प्यूरी बना लें। अब पैन या कड़ाही में प्यूरी डाले, साथ ही पानी डालकर उबाल आने दें। आप चाहे तो इसमें अपनी पसंदीदा वेजिटेबल डाल सकते है। फिर उबाल आने के बाद नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर चलाएं। बस अब सर्विंग बाउल में इसे निकाले और ताजी पुदीने की पत्तियों व भुने हुए पापड़ से सजाकर परोसे।

