गोंडा में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण मांगी 4 करोड़ की फिरौती

उत्तर प्रदेशगोंडा में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण मांगी 4 करोड़ की फिरौती

Date:


गोंडा में पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण मांगी 4 करोड़ की फिरौती

गोंडा।कानपुर के संजीत यादव अपहरण कांड से हो रही किरकिरी से सरकार और पुलिस अभी उभर नही सकी है कि शुक्रवार को एक प्रमुख बीड़ी और पान मसाला व्यवसायी के पांच वर्षीय पौत्र का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और 4 करोड़ की फिरौती माँगी है।

मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार गुप्ता के 5 वर्षीय पौत्र नमो गुप्ता का बदमाशों ने घर में घुसकर अपहरण कर लिया। लग्जरी कार में अपहरण कर ले गए बदमाशों ने बाद में बच्चे के पिता के मोबाइल पर फोन करके 4 करोड़ रुपये की फिरौती भी मांगी है। कानपुर मामले में हो रही किरकिरी को देखते हुए राज्य सरकार ने इस मामले को एसटीएफ के हवाले कर दिया है। सभी बदमाश स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बन घर को सैनिटाइज करने के बहाने से आए थे और फोन नंबर लेने के बाद नमो को गाड़ी में से सैनिटाइजर और मास्क देने के बहाने घर से ले गए। इसके बाद फोन करके फिरौती मांगी गई। इस केस को एसटीएफ के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के हवाले कर दिया गया है।

फिरौती मांगने पर हुई जानकारी

यह जानकारी परिवार वालों को तब हुई जब बच्चे के पिता हरि गुप्ता के मोबाइल पर बदमाशों ने कॉल किया। अपहरणकर्ताओं ने कहा कि चार करोड़ रुपए की व्यवस्था कर लो। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं में कोई महिला शामिल नहीं थी,मगर एक महिला ने ही कॉल कर के फिरौती मांगी । इसमें अनुमान लगाया जा रहा है कि वॉइस चेंजर के माध्यम से भी आवाज बदल कर बात की गई हो सकती है । फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल राजनाथ सिंह और चौकी प्रभारी रणजीत यादव पहुंच गए। आज सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नगर में शुक्रवार की नमाज होने के कारण लगातार गश्त पर थे। पुलिस की गश्त तेज होने के बावजूद भी अपहरणकर्ताओं ने ऐसी घटना को अंजाम दे दिया।

सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने नगर के प्रत्येक मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला है। उसके बाद एसओजी प्रभारी अतुल चतुर्वेदी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना दिन में करीब डेढ़ बजे की है। देर शाम तक मामले में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल राजनाथ सिंह का कहना है कि अपहृत बच्चे के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। सीओ ने बताया कि तेजी के साथ सर्विलांस के जरिए अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं और स्वास्थ्य विभाग से भी इस सम्बन्ध में जानकारी हासिल की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...