सीएम योगी के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी कयासों का दौर फिर शुरू

फीचर्डसीएम योगी के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी कयासों का दौर फिर...

Date:


सीएम योगी के अचानक दिल्ली दौरे से सियासी कयासों का दौर फिर शुरू

नई दिल्ली : यूपी में पिछले दो तीन हफ़्तों से मची सियासी उथल पुथल के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम दिल्ली पहुंच रहे हैं जहाँ वह गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने वाले हैं. इसके बाद कल वह प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री योगी के अचानक इस दिल्ली बुलावे पर राजनीतिक कयासों का दौर एकबार फिर शुरू हो गया है.

कुछ दिनों से भाजपा में तेज़ हैं हलचलें
गौरतलब है कुछ दिनों पहले पार्टी एवं संघ के नेता लखनऊ पहुंचे थे और उन्होंने मुख्यमंत्री सहित विधायकों, मंत्रियों एवं उप मुख्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर उनसे फीडबैक लिया। इन बैठकों के बाद यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और नेतृत्व को लेकर अटकलें लगनी शुरू हुईं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन अटकलों को खारिज किया। यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव होगा। इसकी तैयारी में भाजपा अभी से जुट गई है। समझा जाता है कि पीएम, गृह मंत्री और पार्टी अध्यक्ष के साथ सीएम योगी की होने वाली बैठकों में चुनाव तैयारियों पर चर्चा हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...