कोरोना आपदा काल में भी मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से की मोटी कमाई: प्रियंका वाड्रा

फीचर्डकोरोना आपदा काल में भी मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से की मोटी...

Date:


कोरोना आपदा काल में भी मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल से की मोटी कमाई: प्रियंका वाड्रा

नयी दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने पर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने एक साल में गत छह जून तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर 2.5 लाख करोड़ रुपये कमाये हैं।

फेसबुक पोस्ट
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि पिछले वर्ष छह जून से इस साल छह जून तक सरकार ने पेट्रोल के दाम 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा कर ढाई लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का मुनाफा अर्जित किया है। कांग्रेस महासचिव ने फेसबुक पोस्ट में कहा “जब देश आपदा में था, लोग आर्थिक संकट झेल रहे थे। तब सरकार ने पेट्रोल डीजल पर टैक्स लगाकर 2.5 लाख करोड़ कमाए। आम लोगों को क्या मिला।”

दाम बढ़ोतरी की तुलना
उन्होंने पेट्रोल-डीजल के दाम में एक साल में हुई बढ़ोतरी की तुलना करते हुए कहा, ” छह जून 2020 को प्रति लीटर पेट्रोल का दाम : 71 रुपये, डीजल का दाम : 69 रुपये। छह जून 2021 को पेट्रोल का दाम: 95 रुपये, डीजल का दाम: 85 रुपये।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...