योगी से मिलने से पहले पीएम मोदी से मिले नड्डा

फीचर्डयोगी से मिलने से पहले पीएम मोदी से मिले नड्डा

Date:


योगी से मिलने से पहले पीएम मोदी से मिले नड्डा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वह कल सुबह 10:45 बजे पीएम मोदी से और उसके बाद जेपी नड्डा से 12:30 बजे मुलाक़ात करेंगे. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा उनके आवास पहुंचे हैं. योगी से मुलाकात से पहले इन दोनों नेताओं की मुलाकात के ख़ास मायने हो सकते हैं.

अमित शाह से मिले योगी
आज दिल्ली पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री योगी पहले यूपी सदन पहुंचे, यहां कुछ देर बाद रुकने के बाद वह गृहमंत्री अमित शाह से मिलने निकल पड़े. मुख्यमंत्री योगी ने गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की.

इन बातों पर हो सकती है चर्चा
चर्चा है कि बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश चुनाव की रणनीति बनेगी. इसके साथ ही यूपी संगठन और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है. एके शर्मा को लेकर भी फैसला हो सकता है.

अनुप्रिया पटेल ने भी अमित शाह से की मुलाकात
इस बीच एनडीए की सहयोगी पार्टी अपना दल की अनुप्रिया पटेल भी गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचीं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाक़ात के बाद सांसद अनुप्रिया पटेल की गृहमंत्री अमित शाह से बैठक हुई. इस बैठक को भी यूपी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...