दिल्ली सरकार ने रद्द की 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं

एजुकेशनदिल्ली सरकार ने रद्द की 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं

Date:


दिल्ली सरकार ने रद्द की 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने अहम फैसला लेते हुए 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 9वीं और 11वीं कक्षा की परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है.

जानकारी के मुताबिक, जिन प्राइवेट स्कूलों ने अपने मिड-टर्म और एनुअल एग्जाम पहले ही करवा लिए थे, वो अब उसी आधार पर अपने छात्रों का रिजल्ट घोषित कर सकते हैं.

लेकिन जिन स्कूलों में केवल मिड टर्म परीक्षाएं ही हो पाई थीं और वार्षिक परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं, चाहें वह सरकारी स्कूल हो या प्राइवेट स्कूल हो, वह सभी स्कूल अपने मिड टर्म एग्जाम के आधार पर 9वीं और 11वीं का रिजल्ट घोषित करेंगे.

वहीं, जिन स्कूलों में मिड टर्म एग्जाम भी नहीं हो पाए थे या फिर कुछ सब्जेक्ट्स के ही हुए थे और एग्जाम पूरे नहीं हुए थे. ऐसे सभी स्कूलों में बच्चों ने जिन दो विषयों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया होगा, उसी के आधार पर उनको अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा और बाकी विषयों में भी अंक देकर मार्क शीट तैयार की जाएगी.

दिल्ली सरकार के स्कूलों में 9वीं और 11वीं का रिजल्ट 22 जून को घोषित किया जाएगा. यह रिजल्ट शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा. लेकिन कोई भी विद्यालय छात्रों को स्कूल नहीं बुला सकता है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related