माइंड द गैप, वैक्सीन कहां हैं?, टीकाकरण मुद्दे पर राहुल का केंद्र पर एक और हमला

फीचर्डमाइंड द गैप, वैक्सीन कहां हैं?, टीकाकरण मुद्दे पर राहुल का केंद्र...

Date:


माइंड द गैप, वैक्सीन कहां हैं?, टीकाकरण मुद्दे पर राहुल का केंद्र पर एक और हमला

नई दिल्ली: कोरोना वैक्सीनेशन रेट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने एक ग्राफ को ट्वीट कर बताया कि महामारी की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए भारत की वास्तविक कोविड -19 वैक्सीनेशन रेट केंद्र सरकार के टारगेट रेट से 27 फीसदी कम है. साथ ही राहुल ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा कि माइंड द गैप, वैक्सीन कहां हैं?

वैक्सीन के मुद्दे पर राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार को घेर रहे हैं. देश में टीके की खुराक की ‘कमी’ को समाप्त करने के लिए राहुल गांधी ने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है. एक दिन पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने एक बार फिर वैक्सीन के मुद्दे पर सरकार को घेरा था. राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आयीं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...