पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंडपुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

Date:


पुष्कर सिंह धामी बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली: कुमाऊं क्षेत्र के खटीमा विधानसभा क्षेत्र के दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे. पूर्व सीएम भगत सिंह कोशियारी के ओएसडी रहे पुष्कर सिंह धामी को संघ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी माना जाता है. पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह धामी को माला पहनाकर उनके नाम का ऐलान किया. सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को नाटकीय घटनाक्रम में इस्तीफा दे दिया था.

इससे पहले उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. जिसमें नए नेता के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चुनाव हुआ. हालांकि मुख्यमंत्री पद के लिए सतपाल महाराज, धनखड़ सिंह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी सामने आ रहा था . बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी महासचिव डी पुरंदेश्वरी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे.

नए नेता के चुनाव से पहले उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि नए नेता का चुनाव करने के बाद हम सरकार गठन के लिए राज्यपाल से मिलेंगे. कौशिक ने कहा कि चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन COVID के कारण, यह अमल में नहीं आ सका. ऐसे में इस्तीफा ही एकमात्र विकल्प बचा था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...