हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती ने दिल्ली में दम तोड़ा

उत्तर प्रदेशहाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती ने दिल्ली में दम तोड़ा

Date:


हाथरस गैंगरेप पीड़िता दलित युवती ने दिल्ली में दम तोड़ा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हाथरस में गैंगरेप पीड़िता दलित युवती की मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई है। 14 सितंबर को प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी।

गैंगरेप के बाद हुआ था जानलेवा हमला
गैंगरेप के बाद उसके उपर जानलेवा हमला किया गया था। इसके बाद उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल में भर्ती कराया गया था। कल ही उसे सफदरजंग रेफर किया गया था।

मजिस्ट्रेट के सामने दिया था बयान
पीड़िता ने अपने साथ बलात्कार की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लव कुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related