मंत्रियों में मंत्रालय का वितरण, मांडविया स्वास्थ तो रिजुजू बने कानून मंत्री

फीचर्डमंत्रियों में मंत्रालय का वितरण, मांडविया स्वास्थ तो रिजुजू बने कानून मंत्री

Date:


मंत्रियों में मंत्रालय का वितरण, मांडविया स्वास्थ तो रिजुजू बने कानून मंत्री

नई दिल्ली: कैबिनेट विस्तार में आज पीएम मोदी की टीम में 43 चेहरों को जगह मिली है. मनसुख मांडाविया को स्वास्थ्य और रासायनिक उर्वरक मंत्रालय दिया गया है. इसके अलावा फेरबदल से पहले बनाए गए नए मंत्रालय की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह को दी गयी है वहीँ किरण रिजुजू को कानून मंत्री बनाया गया है.

स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय दिया गया है. इसके अलावा पीयूष गोयल को टेक्सटाइल मिनिस्ट्री का कार्यभार सौंपा गया है. अश्वनी वैष्णव को मिनिस्टर ऑफ़ आईटी कम्युनिकेशन और रेलवे की जिम्मेदारी दी गयी है.

मोदी कैबिनेट में शामिल होने वाले धर्मेन्द्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय और कौशल विकास का कार्यभार सौंपा गया है. वहीं कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन विभाग दिया है. नई दिल्ली से बीजेपी की सांसद मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्यमंत्री बनाया गया है. साथ ही उन्हें संस्कृति मंत्रालय भी सौंपा गया है.

मोदी कैबिनेट में प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें किरण रिजिजू की जगह युवा, खेल मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा वो सूचना और प्रसारण मंत्री भी बनाए गए हैं. वहीं बिहार से दिग्गज बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय दिया गया है.

इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी के सबसे चर्चित नेता और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. उन्हें खाद्य प्रसंस्करण मंत्री बनाया गया है. पूर्व में यह विभाग उनके भाई रामविलास पासवान ने भी संभाला है.

पीएम मोदी और अमित शाह के चहेते कहे जाने वाले भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्री बनाया गया है. साथ ही उन्हें पर्यावरण मंत्रालय भी दिया गया है. इससे पहले श्रम विभाग संतोष गंगवार सम्भाल रहे थे. वहीं हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी है. साथ ही असम में हिमंत बिस्वा के लिए सीएम पद को छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल को आयुष मंत्रालय दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related