कोरोना की दूसरी लहर में LIC ने तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड

फीचर्डकोरोना की दूसरी लहर में LIC ने तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड

Date:


कोरोना की दूसरी लहर में LIC ने तोड़े कमाई के सारे रिकार्ड

देश की दिग्गज जीवन बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC INDIA) ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान (April -June तिमाही) मे शेयर बाजार (SHARE MARKET) से उम्मीद से ज्यादा का मुनाफा कमाया | LIC ने तीन माह में 10 हजार करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है | कुछ साल पहले खरीदे गए शेयर की बिक्री से एलआईसी ने ज्यादा मुनाफा कमाया है |

लगभग एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में, एलआईसी ने 7000 करोड़ से अधिक का प्राफ़िट कमाया था। दूसरी तरफ अप्रैल से अक्टूबर 2020 के बीच, एलआईसी ने लगभग 15,000 करोड़ रुपये का मुनाफा बटोरा था । फाइनेंशियल ईयर 2021 में एलआईसी ने 94,000 करोड़ रुपए शेयर बाजार में लगाए हैं जिसके बाद मार्च 2021 तक एलआईसी LIC  के 8 लाख करोड़ रुपये बाजार मे अब तक लग चुकें हैं |

अब तक LIC बेच चुका है 20,000 करोड़ रुपये के शेयर

एलआईसी के एक अधिकारी ने बताया LIC ने महामारी के इस दौर मे साल की पहली तिमाही में लगभग 20,000 करोड़ के शेयर बेचे हैं, जिसके बाद उन्हे 10,000 करोड़ से अधिक का मुनाफा हासिल हुआ है। एलआईसी को ये मुनाफा उस वक्त हासिल हुआ जब कोविड की दूसरी लहर देश मे कोहराम मचाए हुए थी | देश में हर दिन लाखों की तदाद मे नए मरीज मिल रहे थे। महामारी के इस दौर में भी एलआईसी ने शेयर बाजार में छह फीसदी तक की ग्रोथ की जोकि अपने आप मे एक बड़ी बात है। यह एक बड़ी वजह है जिससे एलआईसी को काफी मुनाफा हुआ है।

बता दें की एलआईसी समय-समय पर अपने निवेश से भारतीय शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों द्वारा की जाने वाली बिकवाली से उत्पन्न संकट से उभारता है |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...