विधान परिषद् चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, Yogi रहे मौजूद

उत्तर प्रदेशविधान परिषद् चुनाव: भाजपा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, Yogi रहे मौजूद

Date:

यूपी विधान परिषद् की 13 सीटों के लिए होने वाले चुनावों के लिए भाजपा की तरफ से आज 9 उम्मीदवारों ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन किया। आज जिन 9 उम्मीदवारों ने परचा भरा है उनमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत योगी कैबिनेट के 6 और मंत्री भी शामिल हैं। नामांकन का आज आखरी दिन है।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

आज नामांकन करने वालों में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा दयाशंकर मिश्रा, नरेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर, जसवंत सैनी, भूपेंद्र चौधरी और दानिश आजाद का नाम शामिल है, यह सभी मौजूदा योगी सरकार में मंत्री हैं। नामांकन के साथ ही आज उनका मंत्री पद भी लॉक हो गया, यानि उनकी मंत्री की कुर्सी को अब कोई खतरा नहीं. इसके अलावा मुकेश शर्मा और बीएल दोहरे ने भी नामांकन किया है। नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने की वजह से खुद नामांकन करने नहीं आये।

Also read: कानपूर की साम्प्रदायिक घटना ख़ुफ़िया तंत्र की नाकामी: मायावती

 नामांकन के समय भाजपा नेताओं की काफी भीड़ थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री बृजेश पता, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे. विधान परिषद् की इन 13 सीटों के लिए ज़रुरत पड़ने पर 20 जून को मतदान कराया जा सकता है और परिणाम भी उसी दिन जारी होंगे। बता दें कि विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के हिसाब से भाजपा अपने 9 उम्मीदवारों को उच्च सदन पहुंचा सकती है, जबकि समाजवादी पार्टी के चार उम्मीदवार विधान परिषद् पहुँच सकते हैं. बता दें कि समाजवादी पार्टी की ओर से कल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में स्वामी प्रसाद मौर्या, जास्मीर अंसारी, मुकुल यादव और शाहनवाज़ खान ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related