जादू-टोने के चलते 6 वर्षीय बच्ची को जिंदा काट डाला

उत्तर प्रदेशजादू-टोने के चलते 6 वर्षीय बच्ची को जिंदा काट डाला

Date:


जादू-टोने के चलते 6 वर्षीय बच्ची को जिंदा काट डाला

  • कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भदरस गांव का मामला
  • पेट फाड़ कर फेफड़ा व दिल आदि निकाला गया

कानपुर: कहतें हैं तंत्र मंत्र के लिए अमावस्या की रात सबसे मजबूत मानी जाती है,लेकिन क्या कोई इतना दरिंदा होगा कि उसे मासूम बच्ची पर जरा से भी तरस नही आया, क्योंकि दरिंदगी की हदों को पार करते हुए राक्षस रूपी दानवों ने 6 साल की मासूम बच्ची को जिंदा काट डाला।, यह हृदय विदारक वारदात , यूपी के कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भदरस गाँव मे रहने वाले किसान की बेटी दिवाली पूजा के समय कुछ सामान लेने गयी हुई थी,। देर शाम जब मासूम घर वापस नही लौटी, तो चिंतित परिवार व पड़ोसियों ने गांव में काफी खोजबीन की लेकिन कोई भी सफलता हाथ नही लगी। बेटी के गुम होने की सूचना देने परिजन थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने तलाशों सुबह देखते हैं ऐसा कह के टाल –मटोल कर दिया। रविवार सुबह बेटी का शव खेत में क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला।

शव को देखते ही पूरे इलाके में कोहराम मच गया। भीड़ लगना शुरू हो गयी। बच्ची का गला काटने के बाद पेट फाड़ कर फेफड़ा व दिल आदि निकाला गया है। बच्ची के हाथ पैरों में रंग भी लगा है। जिससे तांत्रिक द्वारा नर बलि की भी आशंका जताई जा रही है। मासूम की लाश को देख सभी की आंखें आंसुओं से भर जा रहीं थी,। मासूम का शव को देख गांव के लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। जमा हुई भीड़ ने खाकी का विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण हत्यारे की गिरफ्तारी से पूर्व पुलिस को शव उठाने से इन्कार कर दिया है। । परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि अगर पुलिस ने रात में ही बेटी को ढू़ढ़ा होता को आज लाडली हमसब के साथ होती। अपनी बेटी के शव को देख उसके माता पिता बेहाल हो गये। हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना पर कोतवाली व सजेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल

मासूम को देख लोगों का गुस्सा वाकई में जायज है, लेकिन खाकी को भी सोचना चाहिए कि अगर वह रात में जरा से भी तेजी दिखा देती तो इस मासूम को जिंदा न काटा जाता और न ही कानून व्यवस्था पर फिर से दाग लगता और जब ऐसा हो गया तो कानपुर के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से रटा रटाया बयान मीडिया तक पहुंचाने का काम करतें हैं कि विधिक कार्रवाई की जा रही है और हम जल्द ही मासूम बेटी के हत्यारों गिरफ्तार जरूर कर लेंगे|

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related