महान बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन

हॉलीवुडमहान बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन

Date:


महान बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना संक्रमण से निधन

कोलकाता: दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मशहूर बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित होने के 38 दिन बाद रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया।

सौमित्र चटर्जी 85 वर्ष के थे और उनके घर में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। अभिनेता सौमित्र चटर्जी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद छह अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

भारतीय फिल्म जगत के प्रसिद्ध निर्देशक सत्यजीत रे के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक सौमित्र चटर्जी की कोरोना की जांच रिपोर्ट 14 अक्टूबर को निगेटिव आई थी। इसके बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया था क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी अन्य परेशानी हो रही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...