बसपा प्रमुख मायावती के पिता का निधन

उत्तर प्रदेशबसपा प्रमुख मायावती के पिता का निधन

Date:


बसपा प्रमुख मायावती के पिता का निधन

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती को बड़ा झटका लगा है। मायावती के पिता प्रभुदयाल का निधन हो गया है। वह 95 साल के थे। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के रकाबगंज इलाके में रहते थे।

सतीश चंद्र मिश्रा ने दी जानकारी
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की ओर से जारी शोक संदेश में कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभु दयाल का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। बसपा के समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की ओर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोक संतृप्त परिवार को इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे
मायावती के पिता प्रभु दयाल उन्हें आईएएस अधिकारी बनाना चाहते थे, लेकिन बसपा संस्थापक कांशीराम के संपर्क में आने के बाद मायावती ने राजनीति की राह चलकर मुख्यमंत्री पद तक पहुंच गई थीं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रभु दयाल एक दूरदर्शी सोच वाले व्यक्ति थे। वह शिक्षा और समाज सेवा को लेकर सदैव लोगों को प्रेरित करते रहते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...